नई दिल्ली (ऊँ टाइम्स) केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है और ये किसान टिकरी बॉर्डर से निंरकारी समागम मैदान की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली सरकार से नौ स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में तब्दील करने की अनुमति मांगी थी, जो खारिज हो गई। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर कई जगहों पर किसानों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प देखने को मिला। इस दौरान पथराव भी देखने को मिला। ऐसे में पुलिसवालों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
- बुरारी क्षेत्र के निरंकारी समागम मैदान में धरना प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने के बाद किसानों ने टिकरी बॉर्डर से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश कर रहे हैं।
- पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं केंद्र सरकार के किसानों के विरोध में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने के निर्णय का स्वागत करता हूं। उन्हें अब किसान कानूनों पर किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए तत्काल वार्ता शुरू करनी चाहिए और किसान समस्या का समाधान करना चाहिए। इससे पहले उन्होंने केंद्र सरकार से बातचीत शुरू करने का आग्रह किया था।
- प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। उन्हें बुराड़ी में निरंकारी समागम मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति होगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त एनके श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखें और शांति से प्रदर्शन करें।